राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2021 8:18:32 PMदिल्ली। श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;
"ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गौरव, साहस और अत्यन्त दक्षता के साथ देश की सेवा की। मैं उनके निधन से बेहद दु:खी हूं। राष्ट्र के लिए उनकी शानदार सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"