राष्ट्रीय
भारी बारिश के कारण मुम्बई के मलाड में आवासीय ढांचा गिरा, 11 लोगों की मौत, 7 घायल
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2021 11:14:23 AMमुम्बई। ऑल इंडिया रेडिया के अनुसार मुंबई के मलाड उपनगर के मालवानी इलाके में एक आवासीय ढांचा ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 11 बजे भारी बारिश के कारण ग्राउंड प्लस टू का ढांचा ढह गया।
घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को निकालने का अभियान चलाया।