राष्ट्रीय
लालू की सजा पर सुनवाई टली
By Deshwani | Publish Date: 3/1/2018 2:57:41 PMरांची, (हि .स.)। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता बिंदेश्वरी पाठक के निधन के कारण सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत ने लालू के सजा के बिंदु पर सुनवाई बुधवार को टाल दी। अब गुरुवार को 2:00 बजे से सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि चारा घोटाला का यह मामला देवघर कोषागार से 89 लाख रुपए की अवैध निकासी से जुड़ा है। मामले में 23 दिसम्बर को लालू समेत 16 अभियुक्तों को दोषी करार दिया गया था। शेष 6 लोगों को कोर्ट ने बरी कर दिया था। इस पर आज फैसला सुनाया जाना था लेकिन अब यह कल तक के लिए मुल्तवी कर दिया गया।