राष्ट्रीय
कांग्रेस ने दी प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 25/12/2017 3:44:08 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने सोमवार को प्रकाशोत्सव के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
कांग्रेस प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, 'महान योद्धा, लेखक, चिंतक, समाज सुधारक, श्री गुरु गोबिंद देव जी के प्रकाशोत्सव की लख-लख बधाइयां।'
वहीं कांग्रेस महासचिव कमलनाथ ने कहा, 'सभी देशवासियों को गुरु गोबिंद सिंह जी के 351वें प्रकाशपर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।'
उल्लेखनीय है कि सिखों के दसवें गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविन्द सिंह जी ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने लोगों को शिक्षित करने के लिए कई ग्रंथों की रचनाएं की तथा अन्याय के विरुद्ध लोगों को संगठित किया।