राष्ट्रीय
चीन सीमा पर सेना के जवानों से मिलने के लिए गृह मंत्री रवाना
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2017 2:06:30 PM गोपेश्वर, (हि.स.)। माणा में सेना के जवानों के मिलने के बाद शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह व उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सेना के विशेष विमान से उत्तराखंड से लगी भारत-चीन सीमा रिमखिम व लफतल के लिए रवाना हो गए है। वे वहां आईटीबीपी व सेना के जवानों की हौसला अफजाई के साथ ही दशहरा भी मनाएंगे। उसके बाद वहां से जोशीमठ औली पहुंच कर आईटीबीपी के जवानों से बातचीत करेंगें।
शुक्रवार को बदरीनाथ माणा में हिमवीरों व सेना के जवानों के साथ मुलाकात कर रात्रि विश्राम बदरीनाथ में करने के बाद शनिवार को 12 बजे के आसपास गृह मंत्री उत्तराखंड के सीएम के साथ सेना के विशेष विमान से चीन सीमा से लगी भारतीय चैकी रिमखिम व लफतल के लिए रवाना हो चुके है। गृह मंत्री सीमा पर जवानों को दशहरे की शुभकामनाऐं व उनके साथ दशहरा मनाएंगे साथ जवानों की हौसला अफजाई भी करेंगे। इसके बाद वे लौट कर जोशीमठ औली में आईटीबीपी के जवानों के साथ बैठकर बातचीत करेंगे।