राष्ट्रीय
उपराष्ट्रपति के भाषणों ओर लेखों के संग्रह श्रृंखला के दूसरे ओर तीसरे भाग का विमोचन
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2017 7:46:00 PMनई दिल्ली, (हि. स.)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के भाषणों और लेखों के संग्रह 'टायरलेस वॉयस रिलेंटलेस जर्नी' श्रृंखला के दूसरे ओर तीसरे भाग का विमोचन शुक्रवार को यहां किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि ऐसा कोई विषय नहीं होगा जिस पर वेंकैया नायडू ने अपने विचार न रखे हों या कुछ न कहा हो, जिनका संग्रह इन श्रृंखला पुस्तकों में किया गया है। उन्होंने कहा कि यह दो पुस्तक पर्याप्त है किसी विषय पर जानकारी लेने के लिए। रूडी ने कहा कि यह भारत का इतिहास बन सकती है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वेंकैया की कोई व्यक्तिगत पहचान नहीं थी। हर जगह और हर समय वह गरीब और कमजोर तबके की बात करते थे। इन पुस्तकों में उनकी सोच और संदेश आगे बढ़ेगा। अब वह देश के उपराष्ट्रपति हैं और आगे बहुत कुछ हैं। उनका काम करने का तरीका है| उनका गरीब, किसान और कमजोर वर्ग के लिए काम कम नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 अगस्त को दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू द्वारा लिखी गई एक पुस्तक 'टायरलेस वॉयस रिलेंटलेस जर्नी' नामक एक पुस्तक जारी की थी।