ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
राष्ट्रीय
जे पी नड्डा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए की राहत सामग्री रवाना
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 8:33:21 PM
जे पी नड्डा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए की राहत सामग्री रवाना

नई दिल्ली, (हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भारतीय रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक चीजों की कमी न रह जाये। 

भारतीय रेड क्रास सोसायटी के राष्ट्रीय मुख्यालय से यहां बुधवार को राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाने के बाद नड्डा ने यह बात कही। 
असम, मणिपुर और गुजरात के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए बुधवार को यहां से 3.15 करोड़ रुपये की राहत सामग्री रवाना की गयी है। इस मौके पर उत्तर पूर्व क्षेत्र का विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।
नड्डा ने कहा कि राहत सामग्री की पहली खेप में 3.15 करोड़ रुपये की राहत सामग्री भेजी गई है। जिसमें दवाइयां, मच्छरदानी, कपड़े इत्यादि शामिल हैं और शीघ्र ही राहत सामग्री की दूसरी खेप भी भेजी जाएगी। 
नड्डा ने कहा कि पर्याप्त राहत सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और जो भी जरूरतमंद होगा, उस तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। असम, मणिपुर और गुजरात की रेडक्रास इकाइयों के स्वयंसेवक संस्था के मौजूदा संसाधनों के जरिए पीड़ित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचा रहे हैं।
भारतीय रेडक्रास सोसायटी के राष्ट्रीय मुख्यालय ने भी पहले से मौजूद राहत सामग्री भेजी है। इसमें मच्छरदानी, रसोईघर के सामान, तिरपाल, तौलिया, पुरूषों के लिए धोती और महिलाओं के लिए साड़ी, कंबल, चादर और बाल्टी शामिल हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS