जरूर पढ़े
राष्ट्रीय राजधानी में कल घना कोहरा छाये रहने की संभावना
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2020 8:35:16 PMदिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। तापमान 11 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। मुंबई में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे । कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान 23 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगाचेन्नई में आमतौर पर आसमान साफ रहने की संभावना है और तापमान 22 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कोलकाता में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 16 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू में आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। श्रीनगर में आसमान साफ रहने के साथ ही शाम या रात को बादल छाए रह सकते है। न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। लेह में, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान शून्य से ग्यारह डिग्री सेल्सियस से नीचे और अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। गिलगित में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान 1 और 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।।
मुज़फ़्फ़राबाद में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा और तापमान दो से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। गुवाहाटी में सुबह कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।