ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में रवाना होंगे रक्सौल से दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता
By Deshwani | Publish Date: 27/1/2024 11:05:45 PM
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में रवाना होंगे रक्सौल से दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता

रक्सौल अनिल कुमार। शनिवार को शहर के प्रोफेसर कालोनी स्थित आवास पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल एमएलसी क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की गई।

   
 
 
 
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व महासचिव ने कहा कि विगत 14 जनवरी से 20 मार्च तक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष युवा, किसान, मजदूर, शोषितों की आवाज श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में लगभग 6700 किलोमीटर 15 राज्यों से होकर मणिपुर से महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हुई है जिस कड़ी में 29 जनवरी को बिहार में पश्चिम बंगाल के रास्ते किशनगंज में प्रवेश करेगी जो अररिया पूर्णिया कटिहार होते हुए पुनः पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी जिसमें रक्सौल कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल होने के लिए 28 जनवरी को निकलेंगे।
   
 
 
 
 
पूर्व महासचिव ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान सुरक्षा, किसानों को उचित मुआवजा एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य, मजदूरों का सशक्तिकरण हर हाथ शक्ति हर हाथ तरक्की,मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बेतहाशा मंहगाई से राहत इत्यादि मुख्य मुद्दे हैं।
    
 
 
 
 
पूर्व महासचिव ने कहा कि बिहार में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी का यात्रा लगभग 425 किलोमीटर है जिसमें रक्सौल कांग्रेस के कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
     पूर्व महासचिव ने कहा कि जहां तक भारत जोड़ने की बातें हैं तो आज के वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के 10 वर्षों के कार्यकाल में नफरत, सम्प्रदायवाद, धार्मिक उन्माद, संवैधानिक अधिकारों का हनन, लोकतंत्र की हत्या, स्वतंत्र जांच एजेंसियों को गिरफ्त में रखकर गलत इस्तेमाल, तानाशाही शासन के खिलाफ यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा है जिसका मुख्य नारा जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया।
   
 
 
 
 
उक्त कार्यक्रम में मुमताज अंसारी, महमद कैश, ध्रुव प्रसाद, महमद अलीहसन, मनोज कुमार , महेश कुमार, अलीराज अंसारी, दीपेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, मनीष कुमार,मंजय कुमार, मुन्ना कुमार, टुन्ना कुमार,झकड़ मियां सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS