ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
बिहार
रक्सौल: जयन्ती पर याद किये गये नेताजी सुभाषचंद्र बोस
By Deshwani | Publish Date: 23/1/2024 11:08:56 PM
रक्सौल: जयन्ती पर याद किये गये नेताजी सुभाषचंद्र बोस

रक्सौल अनिल कुमार। मंगलवार को भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गयी। शहर के  कोइरिया टोला स्थित सुनील कुमार के आवासीय परिसर में परिषद के वरीय सदस्य अवधेश सिंह की अध्यक्षता में जयंती समारोह मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ भारत वन्दे मातरम् गीत के उपरांत भारत माता एवं नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के तैलचित्र पर पुष्पांजलि के साथ की गयी। इस मौके पर अवधेश सिंह ने नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी का अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में आज समूचा देश पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। सुभाषचन्द्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे अग्रणी नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन किया।

 
 
 
 
 
उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। वहीं परिषद के अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा। परिषद के संगठन सचिव सुनील कुमार ने कहा कि आज हम सभी विशेषकर युवाओं को नेताजी के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। वहीं रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि उनके कथनी एवं करनी में कोई अंतर नहीं था।उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व  न्योछावर कर दिया था।आज उनके पदचिन्हों पर चलकर ही देश विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में शुभार हो सकता है।  
 
 
 
 
 
कार्यक्रम के अंत में नीतेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 
वहीं इस मौके पर परिषद के संरक्षक अवधेश सिंह , संगठन सचिव सुनील कुमार , मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ,नीतेश कुमार सिंह , प्रशांत कुमार, अजय कुमार, अरविन्द जायसवाल, डॉ. आशुतोष कुमार एवं आयुष कुमार आदि उपस्थित रहे। इसकी जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने दी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS