बिहार
मृतक के आश्रित को 2 लाख का हुआ भुगतान: श्रम अधीक्षक
By Deshwani | Publish Date: 21/1/2024 10:15:05 AMमोतीहारी। अमित कुमार गुड्डू। पूर्वी चंपारण में पहली बार ई-श्रम से निबंधत श्रमिक शिवपूजन यादव, ग्राम-लमोनिया, प्रखंड-बंजरिया, पूर्वी चंपारण के निकटतम आश्रित रीता देवी को रुपए दो लाख अनुदान की राशि की स्वीकृति दी गई! श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा बताया गया कि उनकी मृत्यु दिनांक-17.03.1022 को सड़क दुर्घटना से हो गई थी, जिसके निकटतम आश्रित को आज लाभान्वित किया गया जो पूर्वी चंपारण जिला का पहला आवेदन स्वीकृत किया गया है।
साथ ही श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि उक्त योजना अंतर्गत वैसे ई-श्रम कार्डधारी आच्छादित होंगे जिनका निबंधन 21.08.2021 से 31.3.2022 के बीच हुआ हो! तथा जो आंशिक / पूर्ण निःशक्त या मृतक के आश्रित होंगे।श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा अपने अधीनस्थ सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि पूर्वी चंपारण जिला के 27 प्रखंडों में ई-श्रम से संबंधित योजना का वृहत पैमाने पर प्रचार प्रसार करें ताकि अधिकांश ई-श्रम कार्डधारी को लाभान्वित किया जा सके।