बिहार
मोतीहारी: शार्प शूटर सुजीत सिंह को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, घायल, हथियार बरामद
By Deshwani | Publish Date: 27/12/2023 10:44:36 PM • नेपाल पुलिस की गोली से घायल
• मुठभेड़ में दोनो पैरो में लगी गोली
रक्सौल। अनिल कुमार। नेपाल के बारा जिला अंतर्गत कलैया में रूपेश स्वर्णकार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शार्प शूटर सुजीत सिंह को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रूपेश स्वर्णकार एकता बोर्डिंग स्कूल के प्राचार्य थे और दो महीना बाद उनके हत्या के आरोपी को पकड़ा गया है।
आरोपी 32 वर्षीय सुजीत सिंह पूर्वी चंपारण के तिनकोनी निवासी है, जिसे पुलिस पूर्व से ही अपराधिक छवि का बताया है। बारा जिला के उपरीक्षक सुरेश काफ्ले ने बताया कि उसके नेपाल में प्रवेश की सूचना मिली थी, जब विश्रामपुर गाउंपालिका के वार्ड 03 में पुलिस जांच कर रही थी, तब पुलिस ने जब जांच के लिए रोका तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया, जवाबी फायरिंग में पुलिस के गोली से आरोपी घायल हो गया उसके दोनो पैरो में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए प्रादेशिक अस्पताल कलैया में उपचार कराया जा रहा है।
आरोपी के पास से एक हथियार एवं गोली आदि बरामद किया गया है। पुलिस ने ये भी बताया है कि उसपर विभिन्न हत्या और अपराधिक मामला दर्ज है। पूर्व में उसपर एक भारतीय नागरिक का भी गोली मारकर हत्या का आरोप है।जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर को रामगढ़वा में शिवशक्ति राइस मिल के अकाउंटेंट की हत्या कर 27 लाख की लूट मामले में है वान्टेड है उसने ही शिवशक्ति फैक्ट्री के पास गोली मारकर हत्या किया था।