ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
किसानो के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह
By Deshwani | Publish Date: 23/12/2023 11:11:35 PM
किसानो के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

रक्सौल अनिल कुमार। शनिवार को शहर के रक्सौल कांग्रेस के बैनर तले  शहर के कौड़िहार चौक स्थित किसानों के मसीहा स्वतंत्र भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी  मूर्ति  पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल के अध्यक्षता में माल्यार्पण किया।

    
 
 
 
 
 
 
पूर्व महासचिव ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साधारण जीवन व्यतीत करने वाले महान समाजवादी नेता थे।भारत के लगभग 60% लोग कृषि पर आश्रित है हमारे देश के किसानों को अन्नदाता का दर्जा प्राप्त है देश के अन्नदाता को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष देशभर में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रुप में मनाया जाता है।
   
 
 
 
 
 
पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि ने कहा कि चौधरी चरण सिंह उत्तरप्रदेश के राज्य कैबिनेट मंत्री के रुप में नियुक्त हुए उत्तरप्रदेश के छपरौली विधानसभा से 1952,1962,1967, से लगातार निर्वाचित हुए 1970 में कांग्रेस पार्टी के समर्थन से उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने अपने कार्यकाल में भतीजावाद एवं भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया चौधरी चरण सिंह प्रतिभाशाली सांसद एवं व्यवहारवादी थे अपने वाक्पटुता एवं दृढ़ विश्वास के लिए जाने जाते थे।
  
 
 
 
 
युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अमन कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को पढ़ने लिखने का शौक था उन्होंने अनेकों पुस्तकें लिखी जैसे जमींदारी उन्मूलन,भारत की गरीबी और उनका समाधान, किसानों की भू-संपत्तियां किसानों के लिए भूमि, प्रिवेंशन ऑफ डिविजन आफ़ होल्डिंग बिलों ए सर्टेन मिनिमम कापरेटिव एक्ट आदि प्रमुख हैं।
   युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि आज देश के किसान सशक्त है तो सबसे बड़ा योगदान किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी का है इसलिए उन्हें" द आफ़ फार्मर"कहा जाता है।
   
 
 
 
 
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष जिशान अंसारी ने कहा कि उन्ही के सम्मान मे पुरा देश प्रतिवर्ष "नेशनल फार्मर्स डे" मनाता है।
      व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रीतेश कुमार ने कहा कि भारत के किसान राजनेता एवं देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी थे जिनका योगदान किसान हितैषी क्षेत्र में अतुलनीय है।
  
 
 
 
उक्त कार्यक्रम में मुमताज अंसारी, शशिकांत साह,कुन्दन सिंह,विवेक कुमार, रविन्द्र कुमार, मनोज कुमार, महेश कुमार, अलीराज अंसारी, दीपेन्द्र कुमार, मनीष कुमार,मदन कुमार,मोहन कुमार, अफरोज आलम, सुमन कुमार, सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS