ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
बिहार
रक्सौल: विकसित भारत संकल्प भारत यात्रा की शुभारम्भ करने को बैठक
By Deshwani | Publish Date: 23/12/2023 11:09:25 PM
रक्सौल: विकसित भारत संकल्प भारत यात्रा की शुभारम्भ करने को बैठक

रक्सौल अनिल कुमार। हरैया विधायक निवास स्थान पर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के उपस्थिति में भाजपा आगामी के कार्यक्रम 25 दिसंबर को श्रधेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन पर विकसित भारत संकल्प भारत यात्रा की शुभारम्भ करने हेतु बैठक किया गया।

 
 
 
 
विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई। 
 
 
 
 
 
विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को नीचे तक पहुंचाना है। कोई पात्र व्यक्ति केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित ना रहे।
 
यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं से हरेक व्यक्ति को जोड़ना है। 
 
 
 
 
 
 
साढ़े नौ सालों में मोदी सरकार की जो योजनाएं बनी हैं अगर कोई व्यक्ति उनसे छूट गया है तो उन्हें योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करना है। मोदी सरकार का ध्येय सरकारी योजनाओं को गरीब के घर तक पहुंचाना है। यह यात्रा रक्सौल विधानसभा में 9 दिनों तक चलेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बोलते हुए कहा कि आयुष्मान भारत, जन-धन खाता, उज्ववला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेकों योजनाएं हैं जिन्हें इस यात्रा के जरिए जनता के सामने रखा जाएगा। एलईडी युक्त वैन में सभी योजनाओं को दिखाया जाएगा। एक दिन में दो कार्यक्रम होंगे।
 
 
 
 
 
 जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह और रक्सौल ग्रामीण मृत्युंजय सिंह रक्सौल नगर मंडल अध्यक्ष कन्हैया  सर्राफ, आदापुर मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल, भवानीपुर मंडल अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, मंडल महामंत्री राज किशोर ठाकुर, रिंकू पांडे भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह, इंद्रासन पटेल, लोकसभा विस्तारक सत्यम दुबे, विधानसभा विस्तारक देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS