ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
बिहार
संसद में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने पर भाजपा मोतिहारी ने गाँधी चौक पर सांसद कल्याण बनर्जी एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया
By Deshwani | Publish Date: 21/12/2023 6:17:41 PM
संसद में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने पर भाजपा मोतिहारी ने गाँधी चौक पर सांसद कल्याण बनर्जी एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया

मोतीहारी संसद परिसर में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने पर भाजपा मोतिहारी द्वारा गाँधी चौक पर तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।  

       
 
 
 
इस घटना को लेकर जिला प्रभारी वरुण सिंह ने कहा कि संवैधानिक पद पर विराजमान उपराष्ट्रपति का संसद भवन में इस तरह का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण है।         
            
 
 
 
श्री सिंह ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल करने के लिए तृणमूल सांसद की आलोचना करते हुए कहा कि यह घटना शर्मनाक और हास्यास्पद है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना की वीडियोग्राफी कर रहा है।
        
 
 
 
 
गौरतलब है कि लोकसभा से संस्पेंड किए जाने के बाद मंगलवार को विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान  तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करते दिखे थे।  
        
 
 
 
 
पुतला दहन में जिला महामंत्री द्वय योगेन्द्र प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, आईटी सेल प्रभारी पंकज सिन्हा, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजकिशोर कुशवाहा, जिला मंत्री विनोद कुशवाहा, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजू वर्मा, कुंदन शुक्ला, सुनील शर्मा, राजेश्वर यादव, राजू सिंह, निखिल राज, शशांक शेखर, शिवम मिश्रा, चंदन सिंह, छोटू कुमार, पिंटू तिवारी, आशीष सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS