ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
बिहार
रक्सौल: अवकाश प्राप्त डॉ. चंद्रमा सिंह को विश्वविद्यालय से प्रोन्नति, हर्ष व्यक्त
By Deshwani | Publish Date: 2/12/2023 12:05:31 AM
रक्सौल: अवकाश प्राप्त डॉ. चंद्रमा सिंह को विश्वविद्यालय से प्रोन्नति, हर्ष व्यक्त

रक्सौल अनिल कुमार। बिहार विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई रक्सौल स्थित केसीटीसी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग के अवकाश प्राप्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रमा सिंह शुक्रवार को बिहार विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान के प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति कर दिए गए। डॉ. सिंह केसीटीसी कॉलेज, जंतु विज्ञान के विभाग अध्यक्ष थे और गत अगस्त माह में उन्होंने अवकाश ग्रहण किया था। इनके द्वारा जीनोम कैरेक्टरईजेशन नामक पुस्तक की रचना की गई है। साथ ही यूजीसी से मान्यता प्राप्त कई जर्नल में शोध प्रकाशित किया गया है। सन 2011 में इन्हें सीनियर साइंटिस्ट को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था एवं 2021 में एमिनेंट साइंटिस्ट अवार्ड के साथ प्रख्यात वैज्ञानिक के रूप में मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया। 

 
 
 
 
 
उनके प्रोन्नत होने पर बिहार  राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा, एलएनडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार, एमएस कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश सिंह, वाणिज्य विभाग के डीन एवं प्राचार्य प्रो. प्रेमानंद, प्राचार्य डा. जयनारायण प्रसाद, डा. राजकिशोर सिंह, डा. रामाशंकर प्रसाद, डा.  जिच्छू पासवान, डा. बीरेंद्र कुमार, डा. प्रेमप्रकाश आदि ने बधाई देते हुए बताया कि प्रोफेसर सिंह एक विद्वान और कर्मठ लोकप्रिय शिक्षक रहे हैं।  बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पत्रांक B/2569 दिनांक 30.11.2023 के अनुसार 2014 से प्रोफेसर सिंह प्रोफेसर बनाए गए हैं।उनके प्रोन्नति से कॉलेज एवं शिक्षा जगत में हर्ष व्याप्त हो गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS