ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
ईस्ट चंपारण लायंस क्लब ने 700 से अधिक लोगों के लिए लायंस अन्नपूर्णा भोजन सेवा का किया आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 24/11/2023 2:50:29 PM
ईस्ट चंपारण लायंस क्लब ने 700 से अधिक लोगों के लिए लायंस अन्नपूर्णा भोजन सेवा का किया आयोजन

मोतिहारी ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के द्वारा बापूधाम रेलवे स्टेशन पर छठ पूजा के बाद जाने वाले प्रवासी मजदूर एवं रेल यात्रियों का बढ़ते अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए जरूरतमंद रेलयात्री एवं गरीब असहाय लोगों के लिए लायंस अन्नपूर्णा भोजन सेवा प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर स्टॉल लगाकर 700 से अधिक लोगों को चावल,दाल,मिक्स सब्जी सलाद भरपेट भोजन करवाया।

     
 
 
 
सर्वप्रथम लायंस अन्नपूर्णा भोजन सेवा को शहर के सुप्रसिद्ध आई चिकित्सक लायन डॉ साबित हसन एवं क्लब के पदाधिकारी और वरीय सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजन सेवा का शुभारंभ की गई। जो लायन सदस्यों द्वारा रेलयात्री एवं गरीब व असहाय जरूरतमंद    
  लोगों को पंक्तिबद्ध कराकर भोजन दे रहे थे। वही रेल यात्रियों के लिए पानी का स्टाॅल भी लगाया गया था। 
     
 
 
 
 
क्लब अध्यक्ष लायन सुजीत कुमार सिंह एवं सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि,यह भोजन सेवा इंटरनेशनल लायंस क्लब के प्रोजेक्ट हंगर के तहत भूखे को खाना खिलाना होता है, इसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि, भूखो को खाना खिलाने से बड़ा कोई काम नहीं है।पंक्तिबद्ध होकर खाना खाकर रेल यात्री गरीब व असहाय लोगों के चेहरे पर जो खुशी झलक रही थी, इससे सभी लायंस सदस्यों को आत्मिक खुशी महसूस हो रही थी। लायंस क्लब का एकमात्र उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। इसी सेवा के तहत बापूधाम रेलवे स्टेशन पर क्लब द्वारा संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल परिसर में ठंड एवं गर्म पीने का पानी, मेगा हेल्थ कैंप, लगातार साप्ताहिक डायबिटीज जांच कैंप, मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, मोतियाबिंद ऑपरेशन, ठंड के समय कंबल वितरण, भूखे को खिलाना हंगर प्रोजेक्ट एवं मानव सेवा के लिए अन्य कार्य ईस्ट चंपारण लायंस क्लब करते रही है और आगे भी करते रहेगी।
     
 
 
 
 
वही जोनल चेयर पर्सन लायन सुधांशु रंजन एवं क्लब कोषाध्यक्ष लायन अमित कुमार सेन ने बताया कि,हंगर प्रोजेक्ट के तहत इस तरह का आयोजन ईस्ट चंपारण लायंस  क्लब लायन मेंबर्स के माता-पिता के पुण्यतिथि एवं बच्चों के जन्मदिन के अवसर  लायंस अन्नपूर्णा भोजन सेवा का आयोजन शहर के किसी निडि जरूरतमंद जगहों पर आयोजित करते रहेगी। जो यह भोजन सेवा पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ज्वेलर्स एवं उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल के निजी सहयोग से किया गया।
    
 
 
 
 
 
इस मौके पर लायन मनोज जायसवाल, डॉक्टर परवेज अजीज,डॉ एम यू अख्तर,डॉ सुजीत सिंह,उपाध्यक्ष चंदन कुमार एवं अशोक जायसवाल पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्रलाल, पूर्व सचिव रामप्रकाश सिन्हा एवं लोकेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष आदित्य सिंह,स्टेशन अधीक्षक दिलीप सिंह,लायन रंजीत कुमार,राजू सहारा,सच्चिदानंद सत्यार्थी,पंकज कुमार,पवन पुनीत चौधरी,निलेश रंजन,अजय कुमार सुमन,सोनल सारस्वती,संजीव कुमार,मनीष झा लियो शुभम सुधीर शर्राफ, रोहन,अभिजीत, पुष्पम सिंह एवं अन्य लायन सदस्यों के अलावा अजय कुमार,सौरभ कुमार उपस्थित रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS