ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “मेरी माटी-मेरा देश" के तहत एकत्रित मिट्टी को आज पटना रवाना किया गया
By Deshwani | Publish Date: 29/10/2023 4:23:37 PM
राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “मेरी माटी-मेरा देश" के तहत एकत्रित मिट्टी को आज पटना रवाना किया गया

मोतीहारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “मेरी माटी-मेरा देश" कार्यक्रम के तहत एकत्रित मिट्टी को आज पटना रवाना किया गया।

        
 
 
 
 
संगठन जिला मोतिहारी के सभी विधानसभाओं से एकतृत मिट्टी के कलश अलग-अलग विधानसभा की गाड़ियों के जत्थे और रथ को सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने रवाना किया। आगे चल रहे रथ के साथ गाड़ियों का जत्था जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा बब्लू पासवान के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय, गांधी कॉम्प्लेक्स से रवाना हुआ।
        
 
 
 
 
उक्त अवसर पर सांसद श्री सिंह ने कहा कि श्री सिंह ने कहा कि देश में एक गरीब का बेटा जब प्रधानमंत्री बना तो पिछले नौ वर्षों में शहीदों और सैनिकों का सम्मान हुआ है। देश की सीमाएं मजबूत हुई हैं, सड़कों का जाल बिछा है और सेना अत्याधुनिक हथियारों से लैस हुई है। यह मोदी का नया हिंदुस्तान है, जहाँ देश के गौरव सर्वोपरि है।
       
 
 
 
 
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत एकत्रित मिट्टी को कलश में डाल कर आज रथ के साथ पटना रवाना किया गया। पटना से मिट्टी युक्त कलश को दिल्ली कर्तव्यपथ पर भेजा जाएगा जहाँ प्रधानमंत्री उस मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण करेंगे साथ ही देश के युवकों को संबोधित भी करेंगे 
आज अमृत कलश यात्रा के रथों को आज भाजपा जिला कार्यालय, मोतिहारी से पटना के लिए रवाना किया। यात्रा का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बब्लू पासवान ने किया।          
   
 
 
 
 
अमृत कलश यात्रा का राज्यस्तरीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा कार्यालय, पटना में पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे राष्ट्रभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम और अपराह्न 12:30  बजे अमृत कलश यात्रा का उद्घाटन निर्धारित है। वहीं दो बजे -शहीद स्मारक (बिहार विधान सभा के सामने पटना) पंच प्रण प्रतिज्ञा के बाद 02:30 बजे अमृत कलश यात्रा पटना जंक्शन के लिए, भाया आयकर गोलंबर, डाकबंगला चौराहा रवाना होगी और संध्या 04 बजे स्पेशल ट्रेन से नई दिल्ली के लिए 1500 बिहार के युवाओं को अमृत कलश के साथ रवाना होंगे।
        
 
 
 
मौके पर मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, महामंत्री द्वय योगेंद्र प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कलाम, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना मिश्रा, पुतुल पाठक, बसंत मिश्रा, रविशंकर वर्मा, विनोद कुशवाहा, उत्तम मिश्रा, पप्पू पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित    
         
 
 
उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS