ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
बिहार
कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस विश्रोई गैंग के दो बदमाशों को रक्सौल पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 23/10/2023 10:16:47 PM
कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस विश्रोई गैंग के दो बदमाशों को रक्सौल पुलिस ने किया गिरफ्तार

रक्सौल अनिल कुमार। कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस विश्रोई और विक्रम बरार गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने सीमावर्ती शहर रक्सौल से गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लारेंस विश्रोई और विक्रम बरार गैंग के गुर्गे सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ी एमएम अपराध करने की योजना बना रहे थे। जिसके बाद एसपी ने टीम गठित कर रक्सौल से विश्रोई गैंग और विक्रम बरार गैंग के कुख्यात दो बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ निवासी शशांक पांडेय और दूसरा पूर्वी चंपारण के हरपुर थानाक्षेत्र के त्रिभुवन साह को गिरफ्तार किया गया है। दोनो के पास से एक नाइन एमएम पिस्टल व दो कारतूस बरामद किया गया है। वही भारतीय नोट के साथ नेपाली 21 सौ रुपये कुछ भारतीय रुपए के साथ मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। 

 
 
 
 
 
दोनो का बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है जिसमे शशांक पांडेय पर अंबाला सेक्टर 9 के आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं जिलापरिषद सदस्य मक्खन सिंह लवाना से 50 लाख की रंगदारी व घर पर फायरिंग करने के आरोप में पंजाब पुलिस उसे खोज रही है। दूसरी बड़ी वारदात शशांक पांडेय पर 2021 में जयपुर के चोमू थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में एक करोड़ की डकैती के कांड में मामला दर्ज है। तीसरा शाहाबाद कुरुक्षेत्र में 5 पिस्टल के साथ  शशांक पांडेय को गिरफ्तार किया गया था। अंबाला में एक और डकैती का मामला इस पर दर्ज है। वही दूसरा गिरफ्तार शूटर त्रिभुवन साह पर हरपुर थाना में दो मारपीट का मामला दर्ज है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे वही  क्षेत्र में दहशत फैलाकर रंगदारी मांगने के फिराक में थे। 
 
 
 
 
 
ये दोनो अपराध कर दुबई एवम नेपाल के काठमांडू भाग जाते थे। यह जिला पुलिस की बड़ी कामयाबी है। उन्होंने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी है। गठित टीम एएसपी राज सहायक, डीएसपी रक्सौल धीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर रक्सौल नीरज कुमार, इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर ज्वाला कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार, थानाध्यक्ष रामगढ़वा इंद्रजीत पासवान शामिल थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS