ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
बिहार
मोतीहारी: सांसद राधा मोहन सिंह ने गांधी ऑडिटोरियम के निकट राजा बाजार, कचहरी मार्ग में चंपा का पौधा लगाया
By Deshwani | Publish Date: 18/10/2023 10:10:54 PM
मोतीहारी: सांसद राधा मोहन सिंह ने गांधी ऑडिटोरियम के निकट राजा बाजार, कचहरी मार्ग में चंपा का पौधा लगाया

मोतीहारी आज सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने गांधी ऑडिटोरियम के निकट राजा बाजार, कचहरी मार्ग में चम्पा के पौधे का रोपण किया। उक्त मार्ग में श्री सिंह के साथ मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, जिला महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने 75 चम्पा के पौधे का रोपण किया।

    
 
 
 
 
 
उक्त अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि कल गांधी ऑडिटोरिय में आयोजित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति महोदया बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। उनके स्वागत के लिए शहर सजधज कर तैयार है। जिला प्रशासन एवं विश्वविधालय ने स्वागत की अच्छी तैयारी की है। पुलिस प्रशासन की भी पूरी मुस्तैदी दिख रही है। 
   
 
 
 
 
श्री सिंह ने कहा कि आज चंपा के 75 पौधों का रोपण किया गया। चंपा चंपारण की पहचान है। चंपारण को चंपाकारण्य भी कहा जाता है जिसका अर्थ है चंपा का वन। साथ चम्पा एक औषधीय वृक्ष भी है। जिसकी महत्ता आयुर्वेद में व्याख्यायित है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS