ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
मोतिहारी: मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम में सांसद राधा मोहन सिंह हुए सम्मिलित, कहा -पूर्व की सरकार ने देश के बजाय अपने परिवार को किया मजबूत
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2023 4:48:50 PM
मोतिहारी: मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम में सांसद राधा मोहन सिंह हुए सम्मिलित, कहा -पूर्व की सरकार ने देश के बजाय अपने परिवार को किया मजबूत

मोतिहारी आज पिपरा कोठी प्रखंड मुख्यालय में मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम में सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह सम्मिलित हुए।पिपरा कोठी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न गांव की एकत्रित मिट्टी मुख्य कलश में सांसद श्री सिंह की उपस्थिति में संग्रहित की गई। साथ ही श्री सिंह ने सेना के जवान को सम्मानित भी किया।

       
 
 
 
 
उक्त अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पूर्व में सीमा पर जो भाई काम करते थे उन्हें पीठ पर राशन लाद कर सौ-सौ किलोमीटर तक की यात्रा करनी पड़ती थी। चीन के साथ 1962 में लड़ाई हुई और उसके बाद चीन के सत्ताधीशों ने अपनी सीमाओं को मजबूत किया। सड़कों का जाल बिछाया और सेना को अत्याधुनिक हथियार दिए। लेकिन हमारे देश की पूर्व की सरकार ने देश के बजाय अपने परिवार को मजबूत किया।    
     
 
 
 
 
श्री सिंह ने कहा कि देश में एक गरीब का बेटा जब प्रधानमंत्री बना तो पिछले नौ वर्षों में देश की सीमाएं मजबूत हुई हैं, सड़कों का जाल बिछा है और सेना अत्याधुनिक हथियारों से लैस हुई है। पहले चीन जब जहाँ मन करता था घुस जाता था लेकिन यह सन बासठ का हिंदुस्तान नहीं है , यह मोदी का हिंदुस्तान है। अब गोली का जवाब गोला से दिया जाता है। हमने पाकिस्तान को घर में घुस कर सबक सिखाया है।
      
 
 
 
 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत एकत्रित मिट्टी को कलश में डाल कर दिल्ली कर्तव्यपथ पर भेजा जाएगा जहाँ प्रधानमंत्री उस मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण करेंगे।
     
 
 
 
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी तथा संचालन रविंद्र साहनी ने किया।    
       
 
 
 
मौके पर मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ० लालबाबू, मदन मोहन सिंह,राजू सिंह  सहित बड़ी संख्या में मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS