ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
मोतिहारी: ईस्ट चंपारण लायंस क्लब ने प्रभावती गुप्ता गर्ल्स इंटर कॉलेज में आई स्क्रीनिंग कैंप का किया आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2023 4:31:32 PM
मोतिहारी: ईस्ट चंपारण लायंस क्लब ने प्रभावती गुप्ता गर्ल्स इंटर कॉलेज में आई स्क्रीनिंग कैंप का किया आयोजन

मोतिहारी वर्ल्ड साइट डे पर ईस्ट चंपारण लायंस क्लब द्वारा मोतिहारी शहर के प्रभावती गुप्ता गर्ल्स इंटर कॉलेज में आई स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया।

      
 
 
 
 
 
यह स्क्रीनिंग कैंप मोतिहारी के संस्कार नेत्रालय के टीम केपी श्रीवास्तव,चितरंजन शुक्ला एवं अन्य सहयोगी के द्वारा सुबह 10:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक लगातार  8th क्लास से लेकर 12th क्लास तक के 319 छात्राओं का आई स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें बहुत सारे छात्राओं का स्क्रीनिंग के दौरान दूरदृष्टि कमजोर देखा गया। स्क्रीनिंग के दौरान छात्राओं को आंखों के सुरक्षा हेतु, अवेयरनेस परामर्श भी दिया गया।
     
 
 
 
 
क्लब द्वारा विजन प्रोजेक्ट के चेयरपर्सन लायन लोकेश गुप्ता ने बताया कि, जिसका दूरदृष्टि कमजोर देखा गया है वैसे छात्राओं को निःशुल्क चश्मा दिया जाएगा।
   
 
 
 
 
वही अध्यक्ष ला. सुजीत कुमार सिंह एवं सचिव ला. सुधीर गुप्ता ने बताया कि,आज के स्क्रीनिंग कैंप की सफलता को देखते हुए, बहुत जल्द शहर के किसी और स्कूल में फिर इस तरह का आई स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक साल की तरह इस साल भी मोतियाबिंद संबंधी आई स्क्रीनिंग करके ऑपरेशन कर लेंस लगाया जाएगा।
     
 
 
 
 
आज आई स्क्रीनिंग कैंप में लायंस क्लब के पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल, जोनल चेयरपर्सन  सुधांशु रंजन,कोषाध्यक्ष लायन अमित सेन, मनोज जायसवाल, डॉ परवेज अजीज,अमरनाथ साहू,अजीत कुमार नन्हे, पावन पुनीत चौधरी, संजीव कुमार,आलोक कुमार,अनिल कुमार वर्मा अन्य लायन सदस्य उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS