ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
बिहार
रक्सौल: भेलाही में चिमनी व्यवसाई साई धनंजय गुप्ता के घर में भीषण डकैती, पुलिस कर रही कैम्प
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2023 10:17:47 PM
रक्सौल: भेलाही में चिमनी व्यवसाई साई धनंजय गुप्ता के घर में भीषण डकैती, पुलिस कर रही कैम्प

रक्सौल अनिल कुमार। प्रखंड क्षेत्र के भेलाही मेन रोड निवासी धनंजय गुप्ता के आवास पर बुधवार की रात करीब एक बजे 50 से 60 की संख्या में आए डकैतों के द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। गैस कटर की मदद से मेन गेट को काट कर घर में प्रवेश करते ही, डकैतों के द्वारा गृहस्वामी धनंजय गुप्ता को बंधक बना लिया गया, एक ही कमरे में उनके बेटे और पत्नी को भी कैद कर दिया गया। इसके बाद करीब 40 मिनट तक डकैतों के द्वारा घर के सभी कमरों में बारी-बारी से जाकर डकैती को अंजाम देते हुए लूटपाट किया गया।पुलिस के पहुंचने के बाद डकैत बम फोड़ कर दहशत फैलाते हुए नेपाल की सीमा के तरफ भाग निकले। 

 
 
 
 
 
 
गृहस्वामी श्री गुप्ता ने बताया कि घटना में करीब 45 लाख रूपये की संपती की डकैती हुयी है, जिसमें 15 लाख नगद व 30 लाख का जेवरात शामिल है। पीड़ित के घर में घुसते वक्त अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, जिसके आधार पर पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।वहीं घटना के करीब दो घंटे बाद पूर्वी चंपारण के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा, रक्सौल डीएसपी धीरेन्द्र कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 
 
 
 
 
 
 
अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस के द्वारा सर्चिंग अभियान भी चलाया गया। इसी क्रम में खेत से पुलिस को डकैतों द्वारा इस्तेमाल किया गैस कटर भी मिला। हालांकि अपराधी भागने में सफल रहे।वहीं डकैती के दौरान भेलाही ओपी के प्रभारी थानाध्यक्ष शंभू साह के आदेश पर अपराधियों पर फायरिंग भी की गयी। जिसके बाद डकैतो ने 10 से 12 बम भी फोड़ा और पुलिस ने जबाब में फायरिंग की। पीड़ित श्री गुप्ता ने बताया कि डकैत हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने हुए थे। उनकी भाषा हिन्दी, नेपाली और कुछ टूटी फूटी अंग्रेजी थी।
 
 
 
 
 
 
इस मामले में पीड़ित के द्वारा भेलाही ओपी में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। वहीं गुरूवार को डीएसपी धीरेन्द्र कुमार, इंस्पेक्टर अभय कुमार के साथ-साथ रामगढ़वा व पलनवा थाना के थानाध्यक्ष यहां कैंप करते रहे। भेलाही बाजार के व्यवसायियो ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगायी है।पूर्वी चंपारण के एसपी श्री मिश्रा ने बताया कि टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS