ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
बिहार
रक्सौल: फेयर डीलर प्राइड एसोसिएशन संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2023 10:40:24 PM
रक्सौल: फेयर डीलर प्राइड एसोसिएशन संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न

रक्सौल अनिल कुमार। फेयर डीलर प्राइड एसोसिएशन संघ का चुनाव रविवार को  भारी गहमागहमी के बीच प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विक्की कुमार के देख रेख मेंं सम्पन्न हुआ। चुनाव कराने के लिए पंचायत और नगर परिषद के जनवितरण दुकानदारों ने अपना अपना विचार रखा।जिसमेंं उपस्थित सभी जनवितरण प्रणाली बिक्रेताओं ने पंचायत का अलग और नगर परिषद का अलग अलग अध्यक्ष बनाने की मांग को रखा। कुछ लोगों ने दुसरे दिन चुनाव कराने का विचार रखा। जिसके बाद एमओ श्री कुमार ने इसके लिए वोटिग कराया गया।  

 
 
 
 
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन लोग व सचिव दो लोगों ने नामांकन किया। वही उपाध्यक्ष पद व कोषध्यच पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। 
 
 
 
 
 
चुनाव सम्पन्न होने के बाद मतों की गणना किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर सर्वदेव राय को 56 मत कृष्णा यादव को 5 मत तथा अरविंद प्रसाद को 7 मत एक मत रद्द किया गया। इस प्रकार सर्वदेव राय को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। जबकि सचिव पद पर दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें भोला प्रसाद गुप्ता को 41 मत व लालबाबू हवारी को 18 मत प्राप्त हुआ। जिसमें सचिव पद पर भोला प्रसाद गुप्ता को निर्वाचित घोषित किया गया। 
 
 
 
 
 
वही उपाध्यक्ष पद सुभाष कुमार कुशवाहा तथा कोषाध्यक्ष पद पर मंटू गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मौके पर सच्चिदानंद सिंह, गिरेंद्र किशोर मिश्र, रज्जाक हुसैन, प्रमा बैठा, देव शरण राम, रामनरेश प्रसाद, सलेखा खातून, जंग बहादुर पासवान, रघु नंदन पासवान, जितेंद्र कुमार, रिंकी देवी, आनंद कुमार साह, इंदु देवी, सुनील कुमार, शिवशंकर प्रसाद आदि शामिल थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS