ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
बिहार
रक्सौल: ब्लॉक रोड स्थित विवाह भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया
By Deshwani | Publish Date: 1/4/2023 9:39:38 PM
रक्सौल: ब्लॉक रोड स्थित विवाह भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया

रक्सौल अनिल कुमार। शनिवार को ब्लॉक रोड स्थित विवाह भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जिसकी अध्यक्षता रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने किया। जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी आदापुर के पूर्व विधायक रामप्रीत राय उपस्थित रहे। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने कहा कि अपने परम मित्र अडानी को बचाने के लिए पीएम मोदी लोकतंत्र की गला घोंट रहे हैं। राहुल गांधी को निशाना बनाया गया, क्योंकि उन्होंने मोदी जी से अडानी के बारे में पूछा। 

 
 
 
 
 
 
उन्होंने कहा कि गत 7 फरवरी 2023 राहुल गांधी ने संसद में अपने भाषण में अडानी महाघोटाले पर सीधे दो सवाल पूछे, क्या अडानी की शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ या 3 विलियम डाॅलर है, किसका काला धन है ये, किसकी शेल कंपनी है? प्रधानमंत्री मोदी जी का अडानी से क्या रिश्ता है? उन्होंने श्री अडानी के विमान में आराम करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर दिखाई। अडानी के घोटाले पर संसद में श्री गांधी के भाषण के ठीक 9 दिन बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला फिर शुरू हो गया। भारत के इतिहास में पहली बार एक सत्तारुढ़ पार्टी भाजपा संसद को बाधित कर रही है और इसे काम नहीं करने दे रही है। 
 
 
 
 
पूर्व विधायक रामप्रीत राय ने कहा कि जो व्यक्ति एकता फैलाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में 4000 किलोमीटर पैदल चल सकता है वो कैसे एक समुदाय को निशाना बना सकता है। भाजपा श्री गांधी से इतना डरती क्यों है? प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाने की घटिया चाल स्पष्ट हताशा साबित हुई है। राहुल गांधी और कांग्रेस नहीं डरेंगे। आपराधिक मानहानि के लिए अधिकतम दो साल की सजा आजतक किसी को नही मिली दूसरी ओर भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले अत्यधिक उदारता से निपटाए जाते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS