बिहार
रक्सौल: आजादी के अमृत महोत्सव पर महावाणिज्य दूतावास में कार्यक्रम आयोजित
By Deshwani | Publish Date: 11/3/2023 10:50:25 PMरक्सौल। अनिल कुमार। आजादी का अमृत महोत्सव तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर भारत के महावाणिज्य दूतावास बीरगंज नेपाल में बीती रात वाणिज्य दूतावास के क्षेत्राधिकार अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र के सफल महिलाओं के साथ अंतरक्रिया सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाणिज्य दूतावास के सदस्यों सहित लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया।
जहां पर महावाणिज्य दूत नितेश कुमार द्वारा विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान श्री नितेश ने महिला को सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धि को स्मरण करने के साथ विभिन्न क्षेत्र में असमानता के बारे में चेतना जगाने के लिए प्रत्येक वर्ष के 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने भारत और नेपाल के महिलाओं के विभिन्न क्षेत्र में सफलता हासिल करने पर प्रसंशा किया। वहीं महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा की।