ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
मधुबन के लक्ष्मी देवी सच्चिदानंद सिंह संध्या डिग्री कॉलेज, कृष्णनगर के संस्थापक अरविंद सिंह का निधन
By Deshwani | Publish Date: 5/2/2023 11:38:27 PM
मधुबन के लक्ष्मी देवी सच्चिदानंद सिंह संध्या डिग्री कॉलेज, कृष्णनगर के संस्थापक अरविंद सिंह का निधन

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण में मधुबन के कृष्णनगर स्थित लक्ष्मी देवी सच्चिदानंद सिंह संध्या डिग्री कॉलेज के संस्थापक सचिव अरविंद सिंह का रविवार की शाम 6 निधन हो गया है। उनके निधन से उनके शुभेच्छुओं व शिक्षाजगत में शोक की लहर है। वे करीब 60 वर्ष के थे। वे मधुबन हाइ स्कूल के अवकाशप्राप्त प्रधानाचार्य स्व. सच्चिदानंद सिंह के सुपुत्र थे।

कॉलेज के संस्थापक सचिव श्री सिंह करीब 6 महीने से उनकी किडनी की खराबी के कारण इलाजरत थे। मोतिहारी बेलबनवा निवासी उनके भांजे रवि सिंह मोनू ने देशवाणी को बताया कि उनके मामाजी पिछले दो महीने से डायलिसिस पर थे। दिल्ली के बाद बाद उनको मेरठ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज शाम उन्होंने अंतिम सांसें ली हैँ। कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अरविंद सिंह के सुपुत्र सुशील सिंह व भाई के साथ परिजन उनके पार्थिव शरीर को लेने मेरठ पहुंचे हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS