ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
रक्सौल: मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद सहित 25 पार्षदों को दिलाई शपथ
By Deshwani | Publish Date: 13/1/2023 9:09:35 PM
रक्सौल: मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद सहित 25  पार्षदों को दिलाई शपथ

* एडीएम  राजस्व पवन कुमार सिन्हा ने दिलाई नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ *

* नये इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया शपथ ग्रहण समारोह*
 
 
 
 
रक्सौल अनिल कुमार। ई किसान भवन के समीप नये इनडोर स्टेडियम में शुक्रवार को रक्सौल  नगर परिषद के नव निर्वाचित मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद सहित 25 नगर पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
 
 
 
 
 
इस दौरान अपर समाहर्ता राजस्व पवन कुमार सिन्हा ने सर्वप्रथम नगर परिषद के नव निर्वाचित मुख्य पार्षद धुरपति देवी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद उपमुख्य पार्षद पुष्पा देवी को शपथ दिलाई।
 
 
 
 
 
इसके बाद नगर  परिषद के  वार्डवार एक से पच्चीस वार्ड तक नगर  पार्षदों ओम कुमार साह, रणजीत कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, आशा देवी, जितेन्द्र कुमार दत्ता, घनश्याम प्रसाद,  क्रांति देवी, सायरा खातुन, कुंदन कुमार सिंह, रवि कुमार गुप्ता,  नीलाक्षी श्रीवास्तव,  अनुरागिनि देवी, आशा देवी, दीपक कुमार, रंभा देवी, म 0 अब्बास,   अंतिमा देवी, सुगंधी देवी, सोनू कुमार गुप्ता, रबीता देवी, सीमा गुप्ता, सुगंती देवी, मुकेश कुमार, डिंपल चौरसिया एवम पन्ना देवी आदि को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य पार्षद धुरपति देवी एवं उपमुख्य पार्षद पुष्पा देवी ने एडीएम, एसडीओ एवं नप के ईओ को बुके देकर सम्मानित किया गया।
 
 
 
 
मौके पर एसडीओ आरती, नप के ईओ मनीष कुमार,  अवर निबंधक संतोष कुमार, बीडीओ संदीप सौरव, सीओ विजय कुमार एवम बीएओ देवेन्द्र सिंह  समेत कई अधिकारी व कर्मी  सहित भारी संख्या लोग मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS