मोतिहारी
भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती पर बल
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2017 9:47:28 PMपताही। माधुरी रंजन
भारतीय जनता पार्टी की पंचायतस्तरीय कमिटी की बैठक प्रखंड क्षेत्र के बेला बैजू गांव में बुधवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता चन्द्रेश्वर लाल व पताही प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर िदया गया। प्रखंड अध्यक्ष श्री सिंह ने कौशल विकास योजना, मुद्रा योजना व फसल बीमा योजना के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। बैठक में उपेन्द्र साह, शत्रुध्न सिंह, दिलीप मेहता, किशोर गिरि, शिवजी राउत, गंगेश्वर सिंह, ललन सहनी सहित अन्य उपस्थित थे।