मोतिहारी
चोरी के बोलेरो के साथ चालक गिरफ्तार, केस दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 22/2/2018 9:06:30 PMडुमरियाघाट/सुधांशु कुमार मनीष
स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के राजमार्ग 28 पर दुबौली बांध के समीप बुधवार की देर संध्या चोरी के बोलेरो के साथ चालक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चालक छपरा जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर चट्टी गांव का निवासी विजय कुमार दुबे बताया गया है। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान संदेह के आधार पर गोपालगंज महम्मदपुर की तरफ से आ रही बोलेरो की जांच की गई, इस क्रम में चालक से प्राप्त कागजों का सत्यापन किया गया तो उक्त बोलेरो पर अंकित नंबर नैनो कार का था। जहां चालक ने पुलिस को बताया है कि बोलेरो रसुलपुर चट्टी गांव के हरेश्वर सिंह का है। मामले में पुलिस ने बोलेरो मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालक को गुरुवार को जेल भेज दिया।