मोतिहारी
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी
By Deshwani | Publish Date: 16/2/2018 5:48:52 PMडुमरियाघाट। सुधांशु कुमार मनीष
क्षेत्र के डीपी हाई स्कूल हुसैनी के समीप शुक्रवार को एसएच 74 पर बने स्पीड ब्रेकर पर एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित हो जा गिरा। घटना में उक्त बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक केसरिया थाना क्षेत्र के खिजिरपुरा गांव निवासी पूर्व मुखिया संजय कुमार का पंद्रह वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार बताया जाता है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भेजा। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक केसरिया से खजुरिया की ओर तेज गति से जा रहा था। तभी स्कूल के समीप सड़क पर बने ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर गया।