ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
भारतीय युवा कांग्रेस ने रक्सौल में मोहन भागवत का पुतला फूंका
By Deshwani | Publish Date: 13/2/2018 6:49:57 PM
भारतीय युवा कांग्रेस ने रक्सौल में मोहन भागवत का पुतला फूंका

रक्सौल। अनिल कुमार


 भारतीय युवा कांग्रेस के बैनर तले शहर के कौङिहार चौक- चौराहे पर आरएसएस.प्रमुख मोहन भागवत का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव प्रो.अखिलेश दयाल ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि भारत के जबांज एवं निडर सैनिक और राष्ट्र का अपमान मोहन भागवत ने किया है। बिहार के मुजफ्फरपुर में आर.एस.एस.के कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि सीमा पर लङाई के लिए भारतीय सैनिक 6 से 7 महीने समय लेते हैं, जबकि स्वंयसेवक 3 दिन में तैयार हो सकते हैं। उनका यह बयान राष्ट्र की एकता और अखण्डता के लिए खतरनाक है। आर.एस.एस. का यह बयान भारतीय संविधान के बदलाव का परिचायक है। वे भारत की 125 करोङ जनता के समक्ष निजी तौर पर माफी माँगे। प्रदेश सचिव ने कहा कि जो संगठन भारतीय राष्ट्र ध्वज का सम्मान नहीं करता, वैसे संघ प्रमुख देश और जांबाज सैनिक के प्रति कायराना भाषण देते हैं, जो निम्न स्तर की सोच है। उक्त पुतला दहन में महासचिव मनोरंजन तिवारी, म.मासुम, इमरान आलम, अवधेश यादव, रविन्द्र कुमार,दीपक सिंह, ईश्वरचन्द्र प्रसाद, सुरेश सिंह, म.कैश,आनंद सर्राफ,मौसम कुमार,उपेन्द्र साह,अफरोज आलम,दिलदार आलम,समसुद्दीन आलम, नफीस आलम, त्रिलोकी कुमार, दिलसाद अहमद, सुरेश सिंह मौजूद थे।      

      

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS