मोतिहारी
केसरिया में ससुरालियों ने विवाहिता को गला घोंट मार डाला, शव जलाने का प्रयास
By Deshwani | Publish Date: 9/2/2018 7:55:03 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
केसरिया थाने के सिसवा पटना गांव में ससुरालियों ने विवाहिता को गला घोंटकर मार दिया। उसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिये बंसवारी में शव को जलाया जा रहा था। इसकी सूचना मृतका के भाई को मिली, तो वह गांव पहुंचा। जब कोटवा निवासी मृतका अंजू कुमारी के भाई चितरंजन कुमार अपनी बहन के शव को जलाने के लिये रोकने गया, तो भाई को ही जलाने का प्रयास किया गया। घटना में उसका हाथ जल गया। उसने इसकी शिकायत थाने में करते हुए सात लोगों को अभियुक्त बनाया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कारवाई करते हुए मृतक अंजू देवी के पति मदन सिंह व सास को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि अंजू की शादी छह वर्ष पहले मदन मोहन सिंह से हुई थी। उस समय दहेज में बोलेरो की मांग की जा रही थी। हालांकि छह दिन पहले ही उन्हें बुलेट मोटरसाइकिल दी गई थी, इसके बावजूद अंजू की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।