मोतिहारी
सुखाड़ी बने जन वितरण दुकानदार संघ के अध्यक्ष, सियाराम उपाध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 29/1/2018 7:21:39 PMपताही। माधुरी रंजन
पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित जन वितरण कार्यालय परिसर में जन वितरण दुकानदार संघ अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को संपन्न हो गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण दुकानदार द्वारा सुखाड़ी मेहता को संघ का अध्यक्ष चुना गया, वहीं उपाध्यक्ष सियाराम राम, सचिव दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष नागेश्वर दास चुने गए। मौके पर महेंद्र प्रसाद, सत्यनारायण पासवान, कैलाश राम ओम प्रकाश सिंह, गगन देवराम, लालसा देवी, मोहन सिंह, रामकुमार सिंह, बिगन साह, बैधनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।