मोतिहारी। शहर के छोटा बरियापुर हवाई अड्डा चौक निवासी समाजसेवी नवल किशोर सिंह ने अपनी पत्नी राधादेवी की पुण्यतिथि को यादगार बनाने को जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटी। इस अवसर पर उन्होंने अपने पूरे परिवार व शुभेच्छुओं के साथ मिलकर जगह-जगह बच्चों को खाना खिलवाया, जरूरतमंदों के बीच कंबल व कपड़ों का वितरण किया। गोशाला में जाकर गायों को भी खाना खिलाया गया। इसके पहले दिवंगत पत्नी को श्रर्द्धांजलि अर्पित की गयी। पुण्य तिथि के अवसर पर केसरिया थाना के भगवतिया गांव निवासी समाजसेवी किसान नवल किशोर सिंह व उनके परिजन के द्वारा दिन भर दान व पुण्य का काम किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बरियापुर स्थित ममता गृह के बच्चों को एक-एक कपड़े दिए गये और उन्हें भोजन कराया गया। इनके पुत्र अभिन्यु सिंह, सत्येन्द्र सिंह व मनोज सिंह ने जरूरतमंदों के बीच करीब 50 कंबल बांटे। इसके बाद भलुवां गोशाला में जाकर 107 गायों को रोटी व मीठा खिलाया गया। बापूधाम स्टेशन के पास छोपड़पट्टी के गरीबों के बीच वस्त्र एवं भोजन वितरण किया गया। श्री सिंह की पुत्री निकी देवी व मनीषा देवी के साथ राजीव रंजन सिंह तथा नवीन कुमार सिंह ने भी इस अवसर पर दान किया।
इतना ही नहीं उनके पौत्र अशीर्वाद, शक्ति सिंह, मस्ती सिंह, अंश व वंश पौत्री आयुषी, बेबी व दिव्या ने भी गरीबों के बीच वस्त्र व भोजन का वितरण किया। समाज सेवी किसान श्री सिंह के उनकी बहन सरस्वती देवी, विमल सिंह व निकी सिंह बहनोई बलिराम सिंह, विपिन सिंह व विनय सिंह ने भी दान पुण्य करने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर प्रदीप कुमार वर्मा, अमर श्रीवास्तव, सुरेश सहनी, चन्द्र किशोर प्रसाद, राजन श्रीवास्तव, प्रमोद जी व जनार्दन ठाकुर सहित दर्जनों गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। इन लोगों ने दिवंगत राधा देवी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की व श्रद्धांजलि अर्पित की।