मोतिहारी
दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखना ही तनाव की वजह: वीके कंचन
By Deshwani | Publish Date: 12/11/2017 7:37:41 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित शिविर के पांचवें सत्र में वीके कंचन बहन ने बताया कि तनाव की वजह है लोगों से ज्यादा उम्मीद रखना। अगर हम चीजों को स्वीकार कर ले तो हमारा तनाव खुद ब खुद कम हो जाएगा। याद रहे हम इस वर्ल्ड ड्रामा के महान कलाकार हैं, हमारा जन्म महान कार्यों के लिए हुआ है। हमारे हर संकल्प महान होना चाहिए एवं कर्म प्रेरणादायी होने चाहिए। भागवत कथा का रहस्य बताते हुए यह स्पष्ट किया गया कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं बड़ा ही रहस्यपूर्ण है। उनका मक्खन चुराना गुणों पर केंद्रित होने का परिचायक है। उन्होंने गोपियों के देह अभियान रूपी वस्त्र चुराएं। उन्होंने गोपियों को यह प्रेरणा दी कि भगवान को पाना है, तो अभिमान को उतारना होगा। गोपियों को यह प्रेरणा दी कि भगवान को पाना है, तो अभिमान का आवरण उतारना होगा।