मोतिहारी
आलोक फाउंडेशन ने बांटी बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री
By Deshwani | Publish Date: 8/11/2017 7:47:27 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
नवभारत जागृति केंद्र, हजारीबाग के सौजन्य से बुधवार को चांदमारी चौक स्थित केजी वाटिका के प्रांगण में आलोक फाउंडेशन लोक समिति के संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण किया गया। वितरण कार्य जिला लोक समिति के अध्यक्ष राय सुंदरदेव शर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष संगीता चित्रांश, नवभारत जागृति केंद्र पटना के शाखा प्रबंधक सत्येन्द्र कुमार व हजारीबाग के सहायक परियोजना पदाधिकारी सह बाढ़ रिलीफ के एक्सपर्ट कार्यकर्ता शंकर राजा जी, मधु वर्मा व आलोक कुमार शामिल थे। कार्यक्रम के आयोजन में हरेंद्र पंडित, अमन राज, कुणाल झा, शिबू मित्रा, अमन तिवारी, रितिक मिश्रा, विक्की तिवारी, पुरुषोत्तम भारद्वाज, कल्याण मिश्र, रवि मिश्र, रोहित, मोहित कुमार, ओमप्रकाश जायसवाल आदि प्रमुख थे।