मोतिहारी
मधुबन में खुला राष्ट्रीय युवा कल्याण मोर्चा का नया दफ्तर
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 8:47:40 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
राष्ट्रीय युवा कल्याण मोर्चा के मधुबन कार्यालय का शुभारंभ गुरुवार को संगठन के अभिभावक कालिका प्रसाद द्वारा किया गया। पहले दिन ही 30 महिलाओं ने सहकारी समिति बनाकर उधोग शुरू करने हेतु कागजात जमा कराए। इस अवसर पर हीराजी ने इच्छा जाहिर की कि विकलांग भाईयों के लिए भी कुछ किया जाना चाहिए। कुछ मुस्लिम भाइयों ने कहा की कबसे जुड़ना चाहते थे पर राजनीतिक कारणों से पिछले कार्यालय नहीं पहुंच पाते थे पर अब हर वर्ग के लोग संगठन से जुड़ेंगे। इस अवसर पर मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष राणा रणजीत ने कहा कि 25 लोगों का समूह बनायें और 50 लाख की लागत से शुरू होने वाले किसी भी उधोग के लिए यहां संपर्क किया जा सकता है। मौके पर आयुष सिंह, अरविंद सिंह, संजीव सिंह अभिमन्यु, अमित सिंह आदि मौजूद थे।