मोतिहारी
रामगढ़वा व बड़हरवा के बाढ़ पीड़िताें के बीच राहत सामग्री वितरित
By Deshwani | Publish Date: 23/9/2017 6:01:04 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
एफिकोर संस्था, नई दिल्ली द्वारा शनिवार को मोतिहारी प्रखंड की रामगढ़वा पंचायत व बड़हरवा के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की गई। इस दौरान 642 परिवाराें के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। एक परिवार को पचास केजी खाद्यान्न दिया गया। वितरण की शुरुआत प्रखंड प्रमुख संगीता देवी ने की। संस्था के समन्वयक प्रमोद पाल ने बताया कि अब तक करीब 4000 परिवार के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य संपत सहनी, वार्ड सदस्य शिवशंकर कुमार, सुनील, अर्जुन, मीनाक्षी, सुवेश, बीएन पात्रा, सुकेश राम, अंकित मसीह आदि मौजूद थे।