मोतिहारी
राहत से वंचित बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर किया हंगामा, सड़क जाम
By Deshwani | Publish Date: 5/9/2017 7:06:53 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
तेतरिया प्रखंड की नरहापानापुर पंचायत को बाढ़़ राहत से वंचित करने के विरोध में पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने मंगलवार को प्रखंड,अंचल, मनरेगा व आरटीपीएस कार्यालय पर हंगामा किया। आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने मधुबन-मुजफ्फररपुर पथ को प्रखंड मुख्यालय के सामने जाम कर दिया। इतना ही नहीं बीडीओ कक्ष में ताला जड़ दिया। वहां मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया। सभी पदाधिकारी,कर्मचारी वहां से भाग निकले। थानाध्यक्ष और अधिकारियों के समझाने- बुझाने से मामला शांत हुआ।