मोतिहारी
घोड़ासहन में गोली मार होटल कर्मी को किया घायल
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2017 7:35:47 PMघोड़ासहन। राजू सिंह
स्थानीय अम्बिका पैलेस के पास चली गोली में गाँधी नगर निवासी महेंद्र पटेल घायल हो गया। घायल पटेल ने बताया कि वह मदरसा चौक पर एक होटल में काम करता है। प्रतिदिन की तरह होटल का काम निपटाकर वह घर आ रहा था कि घर के निकट घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी तथा अँधेरे का लाभ उठा भागने में सफल रहे। गोली लगने के बाद परिजनों द्वारा उसे स्थानीय पीएचसी लाया गया। जहाँ आयुष चिकित्सक कृष्ण मुरारी गुप्ता द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि मामूली जख्म है। ग्रामीणों द्वारा गोली की आवाज सुनी गयी तथा बताया गया कि इसके पूर्व भी 2016 में इस व्यक्ति पर रॉड से वॉर किया गया था। दिव्यांग संघ के संस्थापाक सह अध्यक्ष उदय जायसवाल ने कहा कि अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। वहीं थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।