मोतिहारी
प्रजापिता ईश्वरीय विवि ने बाढ़ प्रभावितों के सेवार्थ लगाया चिकित्सा शिविर
By Deshwani | Publish Date: 30/8/2017 7:32:36 PM मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान ने बिहार के बाढ़ पीिड़ताें के लिए बड़ी एंबुलेंस के साथ दो डॉक्टरों व 15 सहयोगियों की टीम भेजी है। इस टीम ने पतौरा ब्रहमस्थान राजकीय स्कूल परिसर में शिविर लगा बाढ़ से संक्रमित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा भी दी। शिविर में तीन सौ से अधिक मरीजों की जांच डा.वीके देवेन्द्र सचदेव ने की। इस दौरान मरीज के अटेंडेंट भी काफी संख्या में मौजूद थे, िजन्हें राजयोगी ब्रहमाकुमार भाइयों ने ईश्वरीय ज्ञान संदेश सुनाया। साथ ही उनसे पांच विकारों को छोड़ने का वादा भी लिया। विधान पार्षद व वीके भाइयों ने अनाज का पैकेट, वृद्धों को चप्पल व बच्चों को बिस्कुट भी दिया। वीके अशोक वर्मा ने दस वर्षों से संचालित गीता पाठशाला की उपलब्धि बताई। मौके पर विश्वंभर पाठक, मुबारक, सियाराम ठाकुर, नीलम देवी, राजीव, गायत्री, उर्मिला, मंजू, आदि मौजूद थे। इसके पूर्व यहां पहुंचने पर टीम के सदस्यों का स्वागत डा.अंजू वर्मा ने किया। जदयू के विधान पार्षद सतीश कुमार ने चार दिवसीय सेवार्थ वाहन को शिव ध्वज दिखाकर रवाना किया। यह टीम संग्रामपुर, सिकटिया व हरसिद्धि आदि जगहों पर भी शिविर लगाएगी।