मोतिहारी
मोतिहारी के बंजरिया में नाव पलटी 1 की मौत दूसरा लापता, जिले में 12 लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2017 9:08:28 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण में बाढ़ की चपेट में आकर शुक्रवार को कुल 13 लोगों की मौत की सूचना है। जिसमें बंजरिया में नाव पलटने से दो लोग डूब गये हैं। इस नाव दुर्घटना में बंजरिया थाना क्षेत्र के गोबरी निवासी सगीर आलम की लाश मिली है। जबकि दूसरा व्यक्ति अभी लापता हैं। बताया गया है कि गोबरी गांव के लोगा नाव पर सवार होकर झखिया आए थें। गोबरी लौटते समय नाव असंतुलित होकर पलट गयी। इस नाव पर 6 लोग सवार थें। चार लोगों को किसी तरह बचाया जा सका है। इनका इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में चल रहा है। जबकि गोबरी गांव के निवासी सगीर को नहीं डूब गये। इनके शव को लोगों ने निकाल लिया है। जबकि दूसरा का कोई अता-पता नहीं है। वहीं आज मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 3,मधुबन में दो,तेतरिया में 2 और छतौनी में दो लोगों के डूबने की खबर है। गुरुवार को भी इतने ही लोगों की डूबने से मौत हो गयी थी। जिसमं कल 6 लो्गों का सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया।