मोतिहारी
10 को नगदाहां सेवा समिति मनाएगी पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि की जयंती
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 7:10:43 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
नगदाहां सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी 10 अगस्त को राजाबाजार स्थित जय अंबे कॉम्पलेक्स में पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि की जयंती मनाई जाएगी। इसकी तैयारी जोरों पर है। कार्यक्रम में विचार गोष्ठी का भी आयोजन होगा। इसकी जानकारी देते हुए समिति के संस्थापक अध्यक्ष मुन्ना गिरि ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसमें जिलाभर से सैकड़ों लोग पहुंचेंगे। आयोजन को सफल बनाने में नगदाहां सेवा समिति के सदस्य प्रभाष प्रताप सिंह, अरूण तिवारी, राजन, धर्मेन्द्र सिंह, अमरनाथ पांडेय, औसेबुररहमान, विश्वनाथ गिरि, रजनीश मिश्रा, प्रभुनाथ गिरि, विपिन गिरि, मनोज भारती, रमेश पंडित, राजकिशोर यादव, सुरेन्द्र यादव, मुनटुन श्रीवास्तव, शंभू श्रीवास्तव आदि लगे हुए हैं।