मोतिहारी
सरकार गठन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 8:46:04 PMपताही। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान के नेतृत्व में पताही भाजपा कार्यालय में भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व अबीर-गुलाल लगाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जिलाउपाध्यक्ष गंगेश्वर सिंह ने कहा नीतीश कुमार बिहार में अपने अस्तीत्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहे थे महागठबंधन के रहते इनके वजूद को बचाना मुश्किल था, इन्होंने बिहार की जनता के साथ न्याय किया है। मौके पर विजय राउत, संतोष पाठक,अतुल्य कुमार, सुभाष पाण्डे ,अशोक ठाकुर ,मनोज सिंह, उदय शंकर शर्मा मौजूद थे ।