मोतिहारी
न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 8:10:22 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को नरसिंह बाबा मंदिर के प्रांगण में हुई। इस दौरान पटना के रवीन्द्र भवन में होने वाली किसान न्याय यात्रा पर चर्चा हुई। अध्यक्षता मोतिहारी प्रखंड को-आर्डिनेटर कृष्ण कुमार सिंह उर्फ वकील सिंह ने की। इस दौरान न्याय यात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक में जीतन पासवान, अजीत कुमार शर्मा, रामेश्वर सिंह, विजय कुमार शर्मा, धीरज शर्मा, बलिराम सिंह, सचिन कुमार, दीपक कुमार, कुणाल कुमार मौजूद थे।