मोतिहारी।देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पूर्वी चम्पारण के छौड़ादानो में शनिवार को विनोद महतो बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। ये दरपा थाना के तिनकोनी गांव के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार विनोद महतो बीमार हैं और अपना इलाज कराने मोतिहारी आ रहे थे। ये छौड़ादानो बस पकड़ने के लिए पहुंचे। बस स्टैंड एक ग्लैमर बाइक सवार ने इन्हें ठोकर मार दी। बाइक का नम्बर बीआर 05 पी 3018 बताया गया है।