मोतिहारी
मधुबन में विवाहिता की हत्या, शव फेंका
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2017 7:54:15 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। मधुबन थाना के गोपालपुर गांव में पुलिस ने एक विवाहिता के शव को बरामद किया है। महिला की हत्या गला दबा कर कर दी गयी है। महिला की पहचान गांव के ही विकास सिंह की पत्नी कुंती देवी के रूप में की गयी है। विवाहिता का मायका शिवहर के तरियानी गांव में है। इस गांव के निवासी दिलीप सिंह की पुत्री थी। कुंती की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। मृतका का एक साल का बच्चा भी है।