मोतिहारी
भूख के खिलाफ जंग, बांटी गई भोजन सामग्री
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2017 5:56:44 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
रामेश्वर प्रसाद सेवा समिति द्वारा मोतिहारी प्रखंड के समीप रविवार को भोजन सामग्री बांटी गई। सेवा का संचालन बालमुकुंद ने किया। संस्था के अध्यक्ष कन्हैया श्रीवास्तव ने कहा कि शहर के हर वर्ग के लोग हमसे जुड़े ताकि भूख के खिलाफ जंग एक जनांदोलन का रूप ले सके। इस मौके पर संस्था के सदस्य राजन, धीरज, ओम, अमन, राजा आदि मौजूद थे।