बिहार
बयानबाजी के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने सदर विधायक का पुतला फूंका
By Deshwani | Publish Date: 8/7/2017 6:07:27 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
सदर विधायक प्रमोद कुमार द्वारा वार्ड संघ के खिलाफ बयानबाजी से आक्रोशित वार्ड सदस्यों ने शनिवार को प्रखंड चौराहे पर उनका पुतला दहन किया। इस दोरान सदस्यों ने कहा कि विधायक का बयान कहीं से उचित नहीं है। इस कार्यक्रम में मोतिहारी प्रखंड की सभी पंचायतों के वार्ड सदस्यों ने हिस्सा लिया। नेतृत्व संगठन मंत्री छठू प्रसाद व प्रखंड अध्यक्ष सियाराम ठाकुर ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष लालबाबू सिंह, रामबाबू सिंह, रंभा देवी, विकास सहनी, कलावती देवी, नरेश प्रसाद, मनोरमा देवी, नंदलाल प्रसाद, संगीता देवी, मुकेश गोस्वामी, रक्टू सहनी, प्रमोद कुमार बैठा, शंभू यादव, विदेंश्वर यादव,सेराज सिद्दिकी, उपेंद्र प्रसाद, रंजीत सिंह यादव मौजूद थे।